Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

गाडेकी–पीयर्स ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब बरकरार

इससे पहले आखिरी बार 1989 में जाना नोवोत्ना और जिम प्यूग की जोड़ी ने लगातार दो बार यह खिताब जीता था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की किसी जोड़ी द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड इससे भी पुराना है। 62 साल पहले मार्गरेट कोर्ट और केन फ्लेचर ने यह कारनामा किया था।

30 Jan 2026

गाडेकी–पीयर्स ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब बरकरार

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में इतिहास रच दिया। इस जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए मिक्स्ड डबल्स फाइनल में फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच और मैनुअल गुइनार्ड को 4-6, 6-3, 10-8 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही गाडेकी और पीयर्स 37 वर्षों में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब बचाने वाली पहली जोड़ी बन गई।

इससे पहले आखिरी बार 1989 में जाना नोवोत्ना और जिम प्यूग की जोड़ी ने लगातार दो बार यह खिताब जीता था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की किसी जोड़ी द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड इससे भी पुराना है। 62 साल पहले मार्गरेट कोर्ट और केन फ्लेचर ने यह कारनामा किया था।

फाइनल मुकाबले की बात करें तो फ्रांसीसी जोड़ी ने पहले सेट में बेहतर खेल दिखाते हुए कई ब्रेक के बीच 6-4 से बढ़त बनाई। हालांकि, घरेलू दर्शकों के समर्थन से उत्साहित ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने शानदार वापसी की और दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद मैच का फैसला 10 अंकों के सुपर टाईब्रेक में हुआ, जहां गाडेकी और पीयर्स एक समय 5-7 से पीछे चल रहे थे। लेकिन दबाव के इस क्षण में दोनों खिलाड़ियों ने संयम और साहस का परिचय देते हुए लगातार अंक बटोरे और दूसरे चैंपियनशिप पॉइंट पर जीत दर्ज की। रॉड लेवर एरीना में मौजूद घरेलू दर्शक इस ऐतिहासिक जीत के साथ खुशी से झूम उठे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गाडेकी–पीयर्स ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स ख
इससे पहले आखिरी बार 1989 में जाना नोवोत्ना और जिम प्यूग की जोड़ी ने लगातार दो बार यह खिताब जीता था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की किसी जोड़ी द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News